अल्पारी के विषय में

 

अल्पारी विदेशी मुद्रा (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड अल्पारी (यू.के.), जो ऑनलाइन विदेशी मुद्रा (विदेशी मुद्रा, एफ एक्स) व्यापारिक सेवाओं की एक अग्रणी वैश्विक प्रदाता है और अल्पारी कंपनी समूह का एक हिस्सा है जो लंदन, न्यूयॉर्क, शंघाई, दुबई, मॉस्को, कीव और अल्माटी सहित 7 देशों में 26 कार्यालयों के साथ ऑनलाइन विदेशी मुद्रा (“विदेशी मुद्रा”, “एफ एक्स”) की सबसे तेजी से बढ़ती प्रदाताओं में से एक है, की एक 100% सहायक कंपनी है। समूचे विश्व में 300 से अधिक कर्मचारियों, 110 000 जीवित खातों और 80 अरब अमरीकी डालर से अधिक के मासिक विदेशी मुद्रा व्यापार परिमाण के साथ इस समूह ने अपनी स्थापना के बाद से ही एक जबरदस्त वृद्धि का अनुभव किया है।

 

स्थापना

अल्पारी की यह दसवी सालगिरह है. 1998 में रुस में दूर की सोचने वाले तीन साहसिक आन्द्रे वेदिखीन, आन्द्रे दाशिन और ग्लेब पेत्रोव ने इसकी स्थापना की थी. मकसद था ग्राहको को ऑनलाईन लेन-देन (ट्रेडिंग) प्रौद्योगिकियों उपलब्ध कराना. विश्र्व में विस्तरण हेतू अल्पारी के शेयरधारकोंने दुनिया के दूसरे वित्तीय केन्द्रों में प्रचालन शुरु किये.

अल्पारी  की स्थापना 2004 में हुई, यह कंपनी का मुख्य कार्यालय लंदन में है और वहीं इसका पंजीकरण हुआ है. (पंजीकरण संख्याः 5284142). 2006 से दि फाइनेन्शियल सर्विस ऑथोरिटी के द्वारा अल्पारी  को प्राधिकृत और विनियमित किया जा रहा है. (एफएसए पंजीकरण संख्याः 448002).

अल्पारी (युएस) की स्थापना 2006 में हुई, यह कंपनी का कार्यालय न्युयार्क के वाल स्ट्रीट मैं है और इसका पंजीकरण कमोडिटी फ्युचर्स ट्रेडिंग कमिशन (सीएफटीसी) के द्वारा फ्युचर्स कमिशन मर्चन्ट (एफसीएम) के तौर पर हुआ है. यह कंपनी दि नेशनल फ्युचर्स असोसिएशन (एनएपए) की सदस्य है. शंघाई में अल्पारी चायना और दुबई में अल्पारी अमीरात की स्थापना 2008 में कि गई.

अल्पारी अमीरात को दुबई आर्थिक विकास विभाग के द्वारा लाइसेंस दिया गया है. वर्ष 2009 में भारत, जापान, सिंगापुर, कनाडा, ब्रिटिश कोलंबिया और ब्राजील में अपने प्रचालनो को विस्तारित करने की अल्पारी की योजना है.

मिशन और विज़न

अल्पारी का मिशन है संस्थागत ग्राहक एवं व्यक्ति खुदरा निवेशक दोनों किसम के ग्राहकों को संस्थाकिय स्तर की नवीन मालिकाना प्रौद्योगिकियों प्रदान कराना.

यह तकनीक कम लागत वाली, विनियमित, ग्राहक निधियों की सुरक्षा करने वाली, व्यापक बाजार अनुसंधान औजारो वाली, उन्नत शैक्षणिक कार्यक्रम और विश्र्व-स्तरीय ग्राहक सेवाओं वाली होगी. अल्पारी का लक्ष्य गर्व से आने वाले दो सालो में न सिर्फ लेखा संख्या, बल्कि वॉल्युम के मानको से भी विश्र्व के अग्रिम पंक्ति का विदेशी मुद्रा दलाल बनना है.

अल्पारी अलग अलग किसम की विश्र्व-स्तरीय वित्तीय उपकरण तथा व्यापक धन प्रबंधन सेवा प्रदान करेगी. यह कंपनी ने रुस में व्यापारी ढांचा स्थापित करने की शुरुआत कर दी है और फिल्हाल लंदन, न्युयार्क, शंघाई, दुबई तथा जल्द ही मुंबई, सिंगापुर तथा टोक्यो में इसका कार्य शुरु हो जायेगा.

अगले बारह महिनों में अमरिका, युरोप और एशिया में व्यापारी ढांचा बना लेने का अल्पारी का लक्ष्य है..

 

परिणाम

अल्पारी  के प्राभावशाली वृद्धि दर का कारण संस्थागत प्रौद्योगिक, व्यापक ट्रेडिंग औजारो, उच्च स्तरीय शैक्षणिक कार्यक्रम तथा विश्र्व-स्तरीय ग्राहक सेवाओं में लगातार निवेश है. अर्थजगत के बिगडते माहोल के बावजूद अल्पारी  दुनिया में लगातार बढ रहे ग्राहको को सेवा दे रही है. 2008 में ग्राहक संख्या में 897 प्रतिशत की नाट्यात्मक वृद्धि हुई है. 2009 में अल्पारी सक्रिय लेखा संख्या में कम से कम 500 प्रतिशत की वृद्धि की अपेक्षा रखती है.

 

संस्थागत स्तर की सेवाओं की पेशकश

अल्पारी  मेटाट्रेडर (एमटी4) के द्वारा विदेशी मुद्रा की ऑनलाइन ट्रेडिंग सेवा उपलब्ध कराती है. मेटाट्रेडर दुनिया का सबसे श्रेष्ठ मान्यता प्राप्त ट्रेडिंग प्लेटफार्म है जो कि अपनी स्थिरता और विश्र्वसनीयता के लिये प्रसिद्ध है.

एमटी4 ट्रेडर्स में बहुत लोकप्रिय है क्यों कि उपयोगी विशेषताओं में विशेष सलाहकारों, पारंपरिक संकेतकों, संपूर्ण तकनीकी विश्र्लेषण पैकेज, व्यवसायी संकेतक उपकरण तथा पीछले परीक्षण का इतिहास शामिल है. एमटी 4 को सन 2000 में मेटाक्वाट्स सॉफ्टवेयर कार्पोरेशन के द्वारा बनाया गया था. अल्पारीने उसमें शुरुआत से ही तरह तरह के सुधार किये है.

खुदरा विदेशी मुद्रा के बाजार में स्थानिक से ले कर विश्र्व स्तर पर जो वृद्धि हुई है उसका कारण सर्वश्रेष्ठ विश्र्लेषण पैकेज है.

अल्पारी का एमटी 4 हाल में स्वचालित बाड लगाना, तरल उत्तोलक, तेजी से निष्पादन करना तथा प्रभुत्व वाली विश्र्वसनीयता प्रदान करता है. आज के विदेशी मुद्रा बाजार के संदर्भ में अल्पारी (युके)ने दलाली का एक ढांचा कार्यान्वित किया है जिससे उच्च गुणवत्ता की, कुशल तथां कम लागत वाली ट्रेडिंग सेवा ग्राहको को मिल सके. स्ट्रेइट थ्रु प्रोसेसिंग (एसटीपी), नोन डिलिंग डेस्क (एनडीडी) तथा सवसे बडी वित्तीय संस्थान अप्लारी  से लगातार भाव क्वॉट करने की उच्च गुणवत्ता की व्यवस्था के कारण बँको और निगमो के लिये आरक्षित कम लागत वाली निष्पादन दक्षता का लाभ बाकी ग्राहको को भी मिल रहा है.

अल्पारी अपने ऑनलाइन ट्रेडिंग समुदाय को सभी शैक्षणिक कार्यक्रम (अल्पारी.एकादमी) तथा ट्रेडिंग उपकरण (अल्पारी. रिसर्च) जो कि तेजी से चल रहे वित्तीय बाजार में आवश्यक है वह भी मुफ्त में देती है. अल्पारी  की अल्पारी अकादमी की और से अब दो आयामी नए पेशकश भी उपलब्ध कराई जायेगी. यह है समूचे विडियो शिक्षण और वेबाइर्न्स. यह सेवाएं लर्निंग मार्केट्स के सौजन्य से दी जायेगी. लर्निंग मार्केट्स उच्च गुणवत्ता की आनलाइन शैक्षणिक माहिती का निष्पक्ष प्रदाता है.

यह सेवा आनलाइन ट्रेडिंग समुदाय को मुफ्त में दिया जायेगा. इस के अलावा शिनाइडर ट्रेडिंग असोसिएशन (एसटीए) की और से पारंपरिक तरीके के सेमिनार संस्थाकिय तौर पर लिये जायेंगे. एसटीए एक उद्योग अग्रणी विश्र्वव्यापी व्यापार कंपनी है जिसको फाइनेन्शियल सर्विसिस ओथोरिटीने प्राधिकृत और विनियमित किया है. संस्थाकिय स्तर पर दिये जा रहे शैक्षणिक तथा बाजार अनुसंधान सेवा के माध्यम से अल्पारी ने अपने ग्राहकों को सुनिश्र्चित और जवाबदार ऑनलाइन एफएकस ट्रेडिंग अनुभव प्रदान किया है.

 

विदेशी मुद्रा बाजार में अल्पारी

विदेशी मुद्रा बाजार (फोरेक्स, एफएक्स) एक एसा स्थल है जहां एक देश की मुद्रा को दूसरे देश की मुद्रा के साथ आपसी सहमती रेट के आधार पर खरीदा-बेचा जाता है. इसकी स्थापना 1970 के दशक में कि गई थी. आज कारोबार के मापदंड से यह दुनिया का सबसे बडा राजस्व बाजार है. बँक ऑफ इन्टरनेशनल सेटलमेन्ट्स के अनुसार विश्र्व के विदेशी मुद्रा बाजार में रोज औसत से 3.98 ट्रीलियन डालर का कारोबार हो रहा है. ईन्टरनेट ने विदेशी मुद्रा के बाजार को व्यापक किसम के ग्राहक दिये है. पहले के जमाने में यह बाजार सिर्फ बँको तथा बडे निगमो तक ही सिमित था. पर ईन्टरनेटने इसे खुदरा निवेशक दिया है. रिटेल फोरेक्स अथवा ऑफ-एक्सचेन्ज मार्केट का हिस्सा पूरे बाजार में 2 प्रतिशत है. इसका रोजाना औसत कारोबार 60 से 80 बिलियन डॉलर का है. आज के बाष्पशील वित्तीय माहोल में आ रहे उतार-चढाव फोरेक्स ऑनलाइन ट्रेडर्स को ट्रेडिंग का मौका देता है जो अल्पारी के ट्रेडिंग राजस्व में वृद्धि करता है. 2008 में अल्पारी ने अपना दसवा जन्मदिन मनाया और 2.6 बिलियन डॉलर प्रति दिन का विक्रमी कारोबार किया. यह वृद्धि का कारण व्यक्ति खुदरा निवेशक की संख्या में हुई बढौती तथा धन प्रबंधको के लेखा की संख्या में हुर्ई वृद्धि है.

 

विनियमन

अल्पारी के समुह ने ग्राहको को उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रदान करने हेतु नियम अनुपालन पर बहुत जोर दिया है. अल्पारी की स्थापना रुस में कि गई थी और वह दि फाइनेन्सियल रेग्युलेशन्स एजन्सी (केआरओयुएफआर) की स्थापक-सदस्य है. अल्पारी (युके) तेजी से बढने वाली फोरेक्स (एफएक्स) कंपनी है. यह कंपनी खुदरा निवेशक एवं संस्थागर निवेशकों के लिये विदेशी मुद्रा संबंधित ऑऩलाइन ट्रेडिंग सेवाएं देती है.

अल्पारी के प्रचालन लंदन, न्युयार्क, शंघाई, दुबई, कीव और मास्को से चलाये पर क्लिक करे). अल्पारी (युके) के ग्राहको को अलग लेखा में रखे गये 5,000 अमरिकी डॉलर की अधिक सुरक्षा भी प्राप्त है. अल्पारी (युएस) का पंजीकरण कमोडिटी फ्युचर्स ट्रेडिंग कमिशन (सीएफटीसी) के द्वारा फ्युचर्स कमिशन मर्चन्ट (एफसीएम) के तैर पर हुआ है. यह कंपनी दि नेशनल फ्युचर्स असोसिएशन (एनएपए) की सदस्य है. अल्पारी अमीरात को दुबई आर्थिक विकास विभाग के द्वारा लाइसेंस दिया गया है.

 

अल्पारी फॉरेक्स (इंडिया) प्रा. लि.

अल्पारी फॉरेक्स (इंडिया) प्रा. लि. का गठन भारतीय खुदरा तथा संस्थागत ग्राहकों की फॉरेक्स ट्रेडिंग संबंधी क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए किया गया था. व्यक्तिगत भारतीय ट्रेडर्स, कोष प्रबंधक तथा संस्थागत ग्राहक हमारी सूझ-बूझ-भरी प्रप्राइटरी ट्रेडिंग टेक्नॉलजी, गुणवत्ता वाले कार्यान्वयन, प्रतियोगी स्प्रेड्स ऐंड मार्जिंस एंव हमारी कुशल प्रफेशनल टीमों के द्वारा मिलने वाले निपुण और प्रभावी ग्राहक समर्थन से अत्यधिक लाभ उठाएंगे.

अल्पारी फॉरेक्स (इंडिया) प्रा. लि. दि इंडियन कंपनीज़ ऐक्ट 1956 के तहत गठित की गई कंपनी है. अल्पारी फॉरेक्स (इंडिया) प्रा. लि. अल्पारी (यूके) की ओर से भारत में मार्केटिंग और बिक्रियॉं संपन्न करेगी तथा ग्राहक सेवाएं और कंप्लायंस सर्विसेज़ (अनुपालन सेवाएं) प्रदान करेगी. सभी खाते सीधा अल्पारी (यूके) के साथ खोले जाएंगे, जो (यूके) में द फिनैंशल सर्विसेज़ ओथॉरिटी के द्वारा अधिकृत एवं नियंत्रित है.

अल्पारी फॉरेक्स (इंडिया) प्रा. लि. भारत में नव-ग्राहक अधिग्रहण के लिए उत्तरदायी है. अल्पारी फॉरेक्स (इंडिया) प्रा. लि. अपने भारतीय ग्राहकों को भारतीय फॉरेक्स उत्पाद ऑफर करने के लिए, भारतीय मुद्रा एक्स्चेंजों के सदस्य के रूप में पंजीकृत हो जाएगी, जिनमें नेशनल स्टॉक एक्स्चेंज (एनएसई) और मल्टी कमॉडिटी एक्स्चेंज (एमसीएक्स) शामिल हैं.

 

हेडक्वॉर्टर्स-अल्पारी (यूके) लिमिटेड

201 बिशप्सगेट,

लंडन ईसी2एम 3एबी,

यूनाइटेड किंगडम

टेलि: +44 (0)20 7426 2800


हमारे लाभों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए 

2010 celebration continues! With up to 20.10% credit bonus*

कोई सवाल?

हम अलपारी गर्व स्वयं में एक विश्व स्तर के ग्राहक सेवा प्रदान पर. यदि आपके कोई प्रश्न हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करने के लिए स्वतंत्र महसूस हो रहा है.

अकसर किये गए सवाल
आपके जवाब का पता लगाएं
ईमेल
info@alpari.co.in

फोन +91-22-6156 3000

© 2004-2010 अलपारी  लिमिटेड