विदेशी मुद्रा का व्यापार क्यों?

क्रय-विक्रय दरों का अंतर और मार्जिन


अलपारी (यू.के.) का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन, क्रय-विक्रय मूल्यों में कठोर अंतर और प्रतिस्पर्द्धात्मक मार्जिनों के साथ-साथ उन्नत मुद्रा व्यापार तकनीक मुहैया कराना है।

मार्जिन अलपारी (यू.के.) द्वारा किसी स्थिति को चालू करने और बनाये रखने के लिये आवश्यक एक आनुषंगिक है:

  • 3,000,000 अमेरिकी डॉलर (3 मिलियन) से कम के नाम मात्र मूल्य वाली जोखिम की स्थिति में 1:500 का अधिकतम उत्तोलन है।
  • 3 मिलियन – 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर वाली जोखिम की स्थिति में प्रथम 3 मिलियन के लिये उत्तोलन 1:500 और शेष 2 मिलियन के लिये उत्तोलन 1:200 है।
  • 5 मिलियन – 10 मिलियन वाले अमेरिकी डॉलर वाली जोखिम की स्थिति में प्रथम 3 मिलियन के लिये उत्तोलन 1:500, अगले 2 मिलियन के लिये उत्तोलन 1:200 और शेष 5 मिलियन के लिये उत्तोलन 1:100 है।
  • 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की जोखिम की स्थितियों के लिये, प्रथम 3 मिलियन के लिये उत्तोलन 1:500, अगले 2 मिलियन के लिये उत्तोलन 1:200, उसके बाद 5 मिलियन के लिये उत्तोलन 1:100 है। इससे अधिक सबकुछ के लिये उत्तोलन 1:33 है।

उदाहरण के लिये, कोई ग्राहक 12 मिलियन अमेरिकी डॉलर के लिये एक स्थिति खोलता है (उदाहरण के लिये, यू एस डी सी एच एफ में 120 भाग)। उसकी मार्जिन संबंधी आवश्यकताएँ निम्नांकित होंगी:

जोखिम की स्थिति का अंकित मूल्य स्थिति को खोलने के लिये आवश्यक राशि अधिकतम उत्तोलन प्रस्तावित
आरंभ के 3 मिलियन
 = 3,000,000 / 500 = 6,000 USD
1:500
अगला 2 मिलियन = 2,000,000 / 200 = 10,000 USD
1:200
अगला 5 मिलियन = 5,000,000 / 100 = 50,000 USD
1:100
शेष 2 मिलियन
= 2,000,000 / 33 = 60,606 USD
1:33
कुल: 12 मिलियन = 126,606 USD  

 

शेष सभी पूर्ण लेन-देनों एवं व्यापारिक खाते की जमा राशियों/निकासियों का कुल वित्तीय योग है।

अस्थायी लाभ/हानि जोखिम की स्थितियों में वर्तमान लाभ/हानि है जिसकी गणना वर्तमान मूल्यों के ऊपर की जाती है।

शेयर (इक्विटी) की गणना शेष+अस्थायी लाभ-अस्थायी हानि के रूप में की जाती है।

फ्री मार्जिन का अर्थ व्यापारिक खाते के लिये वह राशि है, जिसका उपयोग किसी स्थिति को खोलने के लिये किया जाता है। इसकी गणना शेयर (इक्विटी) – मार्जिन के द्वारा की जाती है।

 

लाभ/हानि की गणना करना

उदाहरण के लिये, यूरो (EUR)/ अमेरिकी डॉलर (USD) का विनिमय मूल्य 1.2505/1.2507 है और आपका उत्तोलन 1:100 है। आप मानते हैं कि यूरो (EUR)/ अमेरिकी डॉलर (USD) के मूल्य में वृद्धि होगी और आप यूरो (EUR)/ अमेरिकी डॉलर (USD) का 0.1 भाग (lot) 1.2505 (प्रस्तावित मूल्य) की दर से खरीद लेते हैं – अनुबन्ध-पत्र के आकार के लिये तालिका 2 देखें। जैसा कि हम तालिका 2 में देख सकते हैं, यूरो (EUR)/अमेरिकन डॉलर (USD) का 1.0 भाग (lot) 100,000 यूरो (EUR) है, जिसका अर्थ है कि 0.1 भाग (सौदे के लिये हमारी नमूने वाली आकृति) 10,000 यूरो (EUR) है। इसलिये आप 10,000 यूरो (EUR) खरीदते हैं तथा 10,000*1.2507= 12,507 अमेरिकी डॉलर (USD) बेचते हैं लेकिन केवल 125.07 अमेरिकन डॉलर (USD)। शेष राशि (हमारे नमूने में 12,381.93 अमेरिकी डॉलर) का फायदा आपको अलपारी (यू.के.) के द्वारा दिया जाता है। उत्तोलन (या पूँजी जुटाने का अनुपात) आपको अपने व्यापारिक खाते के मूल्य से बहुत अधिक बड़ी स्थिति खोलने और बनाये रखने में सक्षम बनाता है, आपको अपनी दिलचस्पी वाले अनुबन्ध-पत्र के मूल्य से 100 गुना से कम की जमा राशि द्वारा सहयोग करने की जरूरत है। उदाहरण के लिये, आप मानते हैं कि यूरो (EUR)/ अमेरिकी डॉलर (USD) का मूल्य बढ़ता जा रहा है और इसलिये आप 10,000 यूरो (EUR) खरीदते हैं और 12,507 अमेरिकी डॉलर (USD) बेचते हैं। यह मानते हुये कि आप सही हैं और यूरो (EUR)/ अमेरिकी डॉलर (USD) का मूल्य बढ़कर 1.2599/1.2601 हो जाता है और आप इस स्थिति को बंद करना चाहते हैं: जब आप बिक्री से अधिक खरीद की स्थिति को बंद करते हैं तो आप आधार मुद्रा को बेचते हैं (हमारे नमूने में 10,000 यूरो) और भाव वाली मुद्रा (10,000*1.2599=12,5999 अमेरिकन डॉलर) खरीदते हैं:

लेन-देन     यूरो अमेरिकन डॉलर
किसी स्थिति को खोलना: यूरो (EUR) खरीदना और अमेरिकन डॉलर (USD) बेचना + 10,000 -  12,507
किसी स्थिति को बंद करना: यूरो (EUR) बेचना और अमेरिकन डॉलर (USD) खरीदना -  10,000 + 12,599
Total: 0 +  92


द्रष्टव्य: जब आप किसी खरीद से अधिक बिक्री स्थिति को बेचते हैं तो आप आधार मुद्रा को खरीदते हैं और भाव बोलने वाली मुद्रा को बेचते हैं।

इस स्थिति में रूपये लगाने के लिये आपको केवल 100 यूरो की जरूरत है (लगभग 125 अमेरिकन डॉलर) न कि 10,000 यूरो (EUR)।

इस स्थिति में लाभ की स्थिति 92 पिप्स (1.2599-1.2507=0.0092) है। पिप या पॉइंट दर में न्यूनतम उतार-चढ़ाव है।

यूरो (EUR)/ अमेरिकी डॉलर (USD) के लिये 1 पिप मूल्य का 0.001 है।

यह उदाहरण एक अनुकूल परिणाम दर्शाता है।

यदि यूरो (EUR)/ अमेरिकी डॉलर (USD) के मूल्य में कमी आ गई तो आप हानि महसूस करेंगे, न कि लाभ। यह हानि उत्तोलन के कारण बढ़ी हुई होगी।

उदाहरण के लिये, यदि आप 1.2419 पर स्थिति को बंद करते हैं, तो आपकी हानि $88 होगी।

जोखिम को समझने में यदि आपके मन में कोई संदेह हो, तो कृपया एक योग्य वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।

खेप का आकार आधार मुद्रा की संख्या है, जिसमें परिसंपत्तियाँ या शेयर अनुबन्ध-पत्र में निर्धारित एक खेप में होती हैं। खेप आधार मुद्रा, शेयरों या व्यापारिक मंच में सन्निहित परिसंपत्ति के परिमाण की एक अमूर्त धारणा है। लेन-देन (या सौदा) का आकार खेप की संख्या और खेप के आकार का गुणनफल है।

बिक्री से अधिक खरीद एक क्रय-योग्य स्थिति है जहाँ आप मूल्य में वृद्धि से लाभ प्राप्त करते हैं।

मुद्रा युग्मों के सन्दर्भ में: भाव बोली गई मुद्रा के बदले आधार मुद्रा खरीदना।

खरीद से अधिक विक्री की स्थिति एक विक्रय योग्य स्थिति है जिसके द्वारा आप मूल्य में कमी से लाभ कमाते हैं।

मुद्रा युग्मों के लिये: भाव बोलने वाली मुद्रा के बदले आधार मुद्रा को बेचना ।

पूर्ण लेन-देन में समान आकार के दो जवाबी सौदे होते हैं (किसी स्थिति को खोलना या बन्द करना): पहले खरीदना तब बेचना या विलोमत: उत्तोलन वह शब्द है जिसका प्रयोग मार्जिन संबंधी आवश्यकताओं का वर्णन करने के लिये होता है: जैसे कि प्रतिभूति और अनुबन्ध-पत्र के मूल्य का अनुपात ।

1:100 उत्तोलन का तात्पर्य है कि आप 100,000 डॉलर को सिर्फ 1,000 डॉलर (1%) के द्वारा नियन्त्रित कर सकते हैं।

और अधिक पढ़ना:

 

Visit the Alpari Academy Visit Alpari Research

 

 

कोई सवाल?

हम अलपारी गर्व स्वयं में एक विश्व स्तर के ग्राहक सेवा प्रदान पर. यदि आपके कोई प्रश्न हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करने के लिए स्वतंत्र महसूस हो रहा है.

अकसर किये गए सवाल
आपके जवाब का पता लगाएं
ईमेल
info@alpari.co.in

फोन +91-22-6156 3000

© 2004-2010 अलपारी  लिमिटेड