eMarkets liquidity provider
B2C and B2B solutions

अलपारी

Language

प्रतिबद्धता

 

 

हमारे वेबसाईट के प्रयोक्ताओं की गोपनीयता, चाहे आप हमारे पूर्व या वर्तमान ग्राहक या हमारे वेबसाईट (“साईट”) के भ्रमणकर्ता हैं, हमारे लिये महत्वपूर्ण हैं और अलपारी लिमिटेड (“अलपारी यू.के.) इसकी रक्षा करने के लिये प्रतिबद्ध है। यह नीति बताती है कि हम किस प्रकार आपके संबंध में व्यक्तिगत सूचना एकत्रित करते हैं, उसका प्रयोग करते हैं और उसकी रक्षा करते हैं.


आंकड़ा संग्रह

जब आप अलपारी यू.के. साथ एक खाता खोलने के लिये आवेदन देते हैं या एक प्रदर्शन वाला या सजीव खाता कायम रखते हैं, तो हमें व्यावसायिक उद्देश्य के लिये आपसे सूचना संग्रह (“व्यक्तिगत आंकड़ा) करने की जरूरत होती है। हमारे द्वारा आपके संबंध में संग्रह किया गया व्यक्तिगत आंकड़ा हमें आपके साथ (अर्थात हमारे ग्राहक) ठीक ढ़ंग से बर्ताव करने देता है जैसे कि आपकी आर्थिक आवश्यकताओं और/या निवेश की संभावना को समझना जिससे कि आपको उपयुक्त उत्पाद एवं सेवाएँ प्रदान की जा सके, निवेश रणनीतियों के संबंध में आपको सलाह देना, आपके अनुरोध एवं लेन-देनों को आगे बढ़ाना, साथ ही आपको विक्रय और उत्तर विक्रय सेवाएँ प्रदान करना.

आपसे संग्रह की गई व्यक्तिगत आंकड़ों में शामिल है:

  • आपके द्वारा आवेदन पत्रों एवं अन्य फॉर्मों में दी गई व्यक्तिगत सूचना जैसे कि आपका नाम, पता, जन्म तिथि, सामाजिक सुरक्षा संख्या और पेशा;
  • आर्थिक सूचना जैसे कि आय, परिसंपत्तियाँ और आपका आर्थिक निवेश का अनुभव;
  • आपके पहचान का सत्यापन करने के लिये आपके द्वारा दिये गये दस्तावेज जैसे कि आपका पासपोर्ट, उपयोगिता संबंधी बिल और/या बैंक खाता विवरण या आपकी कम्पनी के निगमन का विवरण।

जनसांख्यिकीय आंकड़े की तब तक अक्सर माँग नहीं की जाती है जब तक भर्ती संबंधी उद्देश्यों के लिये कानूनी आवश्यता नहीं हो।

कृपया इस बात से अभिज्ञ रहें कि यदि आप हमारे साथ कार्यकारी संबंध समाप्त करना चाहते हैं तो आपके व्यक्तिगत आंकड़ों को पाँच वर्षों तक रिकॉर्ड में रखना अलपारी यू.के. का नियामक कर्तव्य है।


व्यक्तिगत आंकड़ों का प्रयोग

अलपारी यू.के. आपके व्यक्तिगत आंकड़ों का निम्नांकित एक या अधिक उद्देश्यों के लिये प्रयोग कर सकता है:

  • आपके पहचान की पुष्टि के लिये;
  • हमारे द्वारा प्रदान किये जाने वाले उत्पादों एवं सेवाओं की उपयुक्ताता का मूल्यांकन करना;
  • हमारे पास अपना खाता बनाये रखना और उसका संचालन करना;
  • आपके लेन-देन के कार्य को संसाधित करना ;
  • आपको लेन-देन एवं लेन-देन के पश्चात की सेवाएँ प्रदान करना;
  • आपको आपकी रूचि वाले उत्पादों और/या सेवाओं की सूचना देना;
  • हमारे साथ आपके व्यावसायिक संबंध के लिये उपयुक्त विषय के संबंध में नवीनतम जानकारी से अवगत कराना;
  • साईट में सुधार करना;
  • आपको बेहतर उत्पाद और/या सेवाएँ उपलब्ध कराने योग्य बनाने के लिये जनसांख्यिकीय आंकड़ा का विश्लेषण करना।


कूकीज

कूकीज किसी वेब सर्वर द्वारा वेब ब्राउजर में संग्रह करने के लिये भेजी गई एक छोटी सूचना है इसलिये इसे बाद में उस वेब ब्राउजर के द्वारा पढ़कर सुना जा सकता है। कूकीज का प्रयोग साईट के कुछ पृष्ठों के लिये किया जा सकता है जिससे कि हम वेबसाईट के प्रयोक्ताओं को विशिष्ट रूप से निर्मित वेब ब्राउजिंग का अधिक विशिष्ट अनुभव प्रदान कर सकें।


यदि आप कूकीज प्राप्त करना नहीं चाहते हैं, तो अधिकांश वेब ब्राउजर आपको कूकीज को अस्वीकार करने की अनुमति प्रदान करेंगे और अधिकतर स्थितियों में तब भी आपको हमारे साईट को पूरी तरह ब्राउज करने की अनुमति प्रदान करेंगे।

तृतीय पक्ष एवं तृतीय पक्ष के साथ संपर्क हम आपके व्यक्तिगत आंकड़ों को निम्नांकित तृतीय पक्षों को प्रदान कर सकते हैं जो हमारे भागीदार, एजेंट या संबद्ध व्यक्ति या संस्था नहीं हैं :

  • व्यक्ति या कंपनी जो हमें और आपको कुछ निश्चित सेवाएँ प्रदान करते हैं;
  • व्यक्ति या कंपनी जो अलपारी यू.के. के कुछ खास अधिकरों और/या उत्तरदायित्वों को अपनाते हैं;
  • प्रशासनिक और न्यायिक प्राधिकारी के द्वारा अलपारी यू.के के द्वारा बाध्य कानूनों या नियमों को हटा देने पर। 

हमारे वेबसाईट के प्रयोक्ताओं की सुविधा के लिये, यह साईट तृतीय पक्षों के द्वारा स्वामित्व, संचालन एवं देख-रेख किये जाने वाले अन्य वेबसाईटों के लिये कड़ियों (लिंक) का काम कर सकता है। ये वेबसाईट अलपारी यू.के. की अपेक्षा पृथक गोपनीयता संबंधी नीतियाँ प्रदान करता है। संदेह से बचने के लिये, अलपारी यू.के. की गोपनीयता संबंधी नीति केवल अलपारी यू.के. और हमारे द्वारा संग्रह किये गये व्यक्तिगत आंकड़ों के लिये लागू होती है। अलपारी यू.के. आपके द्वारा जुड़ने वाले तीसरे पक्षों के वेबसाईटों की गोपनीयता संबंधी नीतियों के प्रति उत्तरदायी नहीं है, न ही आपके द्वारा उन वेबसाईटों को प्रदान की गयी या उन वेबसाईटों के द्वारा संग्रह की गयी सूचनाओं के प्रयोग या सुरक्षा के ऊपर हमारा नियन्त्रण नहीं है।


सुरक्षा एवं संरक्षण

अलपारी यू.के. सुरक्षा संबंधी विषयों को बहुत गंभीरता से लेती है। हम कड़े सुरक्षा मानदंडों और प्रक्रियाओं को बनाये रखने, आपके व्यक्तिगत आंकड़ों की रक्षा करने के लिये महत्वपूर्ण सुरक्षा तकनीकों का प्रयोग करने सहित सभी उचित कदम उठाने का प्रयास करते हैं। 


आपकी स्वीकृति

इस साईट में प्रवेश कर, आप गोपनीयता संबंधी इस नीति के अनुसार अलपारी यू.के. को आपके व्यक्तिगत आंकड़ों का संग्रह करने, प्रयोग करने एवं प्रकट करने की स्वीकृति देते हैं।


आपके अधिकार

आंकड़ा संरक्षण अधिनियम आपको अपने व्यक्तिगत आंकड़े के संबंध में विभिन्न अधिकार देता है, जैसे कि आपके व्यक्तिगत आंकड़ों तक पहुँच स्थापित करना और उसमें संशोधन करना, आपके व्यक्तिगत आंकड़ों को संसाधित होने से रोकना, अयाचित विपणन को रोकना आदि। यू.के. आंकड़ा संरक्षण अधिनियम (UK Data Protection Act) के अन्तर्गत आपके अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी यूनाइटेड किंगडम सूचना आयुक्त के वेबसाईट www.ico.gov.uk से प्राप्त की जा सकती है।


प्रश्न

यदि आपके पास कोई गोपनीयता संबंधित प्रश्न हो जिनका उत्तर गोपनीयता संबंधी इस नीति या हमारे व्यक्तिगत आंकड़ों के प्रयोग करने के संबंध में किसी अन्य संबंधित संस्था के द्वारा नहीं दिया गया है, तो कृपया हमें    (info@alpari.co.in) पर लिखें  या हमसे +44 (0)2076484560 पर संपर्क करें।

 

 

कोई सवाल?

हम अलपारी गर्व स्वयं में एक विश्व स्तर के ग्राहक सेवा प्रदान पर. यदि आपके कोई प्रश्न हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करने के लिए स्वतंत्र महसूस हो रहा है.

अकसर किये गए सवाल
आपके जवाब का पता लगाएं
ईमेल
info@alpari.co.in

फोन +91-22-6156 3000

© 2004-2010 अलपारी  लिमिटेड